भारत सरकार (Government of India) द्वारा श्रमिकों के लिए अनेक प्रकार की हित कारी योजनाएं शुरू की जा रही है। उन्ही में से एक है ई श्रम कार्ड ( E-SHRAM CARD ) इसकी शुरुआत भारत सरकार द्वारा 26 अगस्त 2021 को मुख्यता असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों के लिए की गई थी |
केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा ई-श्रम पोर्टल लांच किया गया है। E Shram Card Registration के माध्यम से 38 करोड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार किया जाएगा जो कि आधार से सीड किया जाएगा। जिससे मजदूरों, रेहड़ी पटरी वालों एवं घरेलू कामगारों को एक साथ जोड़ा जाएगा। पोर्टल पर श्रमिक का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल का प्रकार, परिवार से संबंधित जानकारी आदि दर्ज की जाएगी। श्रमिकों को एक साथ जोड़ने के साथ-साथ E Shram Card Registration के माध्यम से उनको कई तरह की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। सभी पंजीकृत श्रमिकों को एक 12 अंकों का ई कार्ड प्रदान किया जाएगा जो कि पूरे देश में मान्य होगा। इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जाएगा।
E-Shram card Yojana Highlights:-
योजना का नाम | E- Shram Card Yojana |
Launch Date | 26 अगस्त 2021 |
किस ने लांच किया | Central government |
Website | https://eshram.gov.in/ |
मंत्रालय | Ministry of Labour & Employment ( श्रम और रोजगार मंत्रालय ) |
उद्देश्य | असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों को लाभ पहुँचना |
helpline number | 14434, 011-23389928 |
E-Shram Card Apply Process:-
- सर्वप्रथम आपको e Shram Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खोलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको रजिस्टर ऑन ई श्रम के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको EPFO एवं ESIC Member Status दर्ज करना होगा।
- अब आपको Send OTP के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- अब आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
- अब आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपके मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा जो आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके Validate के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने आधार कार्ड की डेटाबेस से आप की फोटोग्राफ एवं अन्य जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
E-Shram Crad Benefits:-
- केंद्र और राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों और कामगारों के लिए लायी जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ ई श्रम कार्ड बनवाने पर आसानी से मिल सकेगा।
- 60 वर्ष के बाद पेंशन राशि प्रतिमाह पाने की सुविधा भी प्राप्त होगी।
- प्रत्येक श्रमिक को 2 लाख रूपए तक का दुर्घटना बीमा कवर भी प्राप्त होगा।
- पोर्टल पर पंजीकरण करने पर आप को मकान निर्माण हेतु भी धनराशि प्रदान की जाएगी।
- पंजीकरण के बाद सरकार के पास श्रमिकों की जानकारी होगी जिससे उन्हें ध्यान में रखकर नई योजनाएं लायी जाएंगी।
- पोर्टल के माध्यम से राज्य में उपलब्ध विभिन्न रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे।
ई-श्रम कार्ड के लाभों को विस्तार मे जानने के लिए यहाँ क्लिक करे
E-Shram card Download Process:-
- स्रब्प्रथम आपको e-Shram card Portal पर जाना है।
- इसके बाद आपको मैन्यू में Already Registered> Download UAN Card के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- फिर आपको मोबाइल नंबर को दर्ज करना है।
- इसके बाद आपके पास एक ओटीपी आ जाएगा।
- ओटीपी प्राप्त करने के बाद आपको अपने आधार नंबर डालना है।
- इसके बाद आपको ओटीपी दर्ज करना है तथा इसे वेरीफाई करना है।
- अब आपको डाउनलोड यूएएन कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
ई-श्रम कार्ड केसे डाउनलोड केसे करे विस्तार मे जाने
E-Shram card Required Documents:-
- आधार कार्ड
- आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर
- बैंक अकाउंट डिटेल या पासबुक फोटोकॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ई-श्रम कार्ड बनबाने के लिए श्रमिक की नियुन्तम उम्र 16 बर्ष तथा अधिकतम उम्र 59 बर्ष होनी चाहिये |
E Shram Card Online से संबंधित प्रश्न-उत्तर ( FAQ )
Question:-ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज ( Documents ) कौन-कौनसे है ?
Ans:-ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन बनाने के लिए आपके पास आधार कार्ड और आधार कार्ड के साथ लिंक मोबाईल नंबर आपके पास होना जरूरी है।
Question:-ई-श्रम कार्ड कितने समय के लिए वैध होता है ?
Ans:-ई-श्रम कार्ड की वैधता की कोई समय सीमा नहीं है। आप इसे हमेशा सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओ मे लाभ प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल कर सकते है।
Question:-e-Shram Card ऑनलाइन बनवाने का कितना पैसा ( चार्ज ) लगता है ?
Ans:-ई-श्रम कार्ड आप ऑनलाइन अपने आस-पास के किसी CSC सेंटेर से या खुद से ऑनलाइन अपने फोन से बना सकते है। इसका किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं लगता है। यानि आप ईईश्रम कार्ड को बिल्कुल फ्री मे बना सकते है।
Question:-क्या ई-श्रम कार्ड को हम ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है ?
Ans:-जी हाँ हम ई-श्रम कार्ड को ऑनलाइन ई-श्रम पोर्टल पर जाकर पीडीएफ़ फाइल मे अपने फोन से डाउनलोड कर सकते है।
Question:-क्या स्टूडेंट अपना ई – श्रम कार्ड बनवा सकते है ?
Ans:-जी हाँ जिन स्टूडेंट की आयु 16 साल से अधिक है और वो अपनी शिक्षा के साथ कोई अन्य कार्य जैसे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना, कोचिंग मे पढ़ाना, कंप्युटर ऑपरेटर आदि का कार्य करते है तो आप अपनी केटेगरी के अनुसार NCO Code को डालकर स्टूडेंट अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते है।