भारत सरकार (Government of India) द्वारा श्रमिकों के लिए अनेक प्रकार की हित कारी योजनाएं शुरू की जा रही है। उन्ही में से एक है ई श्रम कार्ड ( E-SHRAM CARD ) इसकी शुरुआत भारत सरकार द्वारा 26 अगस्त 2021 को मुख्यता असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों के लिए की गई थी | ई श्रम कार्ड आप दो माध्यम से बनबा सकते है पहला ऑनलाइन माध्यम तथा दूसरा ऑफलाइन माध्यम | सर्बप्रथम ऑनलाइन माध्यम को समझते है:-
E-shram card ऑनलाइन बनाने की प्रक्रिया
पहला चरण
- सर्वप्रथम आपको e Shram Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खोलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको रजिस्टर ऑन ई श्रम के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको EPFO एवं ESIC Member Status दर्ज करना होगा।
- अब आपको Send OTP के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- अब आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
- अब आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपके मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा जो आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके Validate के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने आधार कार्ड की डेटाबेस से आप की फोटोग्राफ एवं अन्य जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
दूसरा चरण
- इसके पश्चात आपको Confirm To Enter Other Details के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी:-
- पर्सनल इंफॉर्मेशन
- एजुकेशन क्वालीफिकेशन
- ऑक्यूपेशन एंड स्किल
- बैंक डिटेल
- आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को Upload करना होगा।
- अब आपको Preview Self Declaration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके द्वारा दर्ज की गई सभी जानकारी आपके सामने खुलकर आ जाएगी।
- आपको इस जानकारी को चेक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको Declaration पर टिक करके Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके वेरीफाई के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको कंफर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने आपका (E-SHRAM CARD)खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको Download UAN Card के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपका ई श्रम कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
ई-श्रम कार्ड ऑफलाइन बनबाने की प्रकिया :-
ई-श्रम कार्ड बनबाने का दूसरा माध्यम है:- CSC केंद्र (Common Service Centres) जो सरकार द्वारा हर शहर व गांव में खोले जा रहे हैं | तथा यह सरकार द्वारा अनुमोदित हैं | CSC केंद्र से इ-श्रम कार्ड बनबाने के लिए आपको कुछ दस्ताबेजो की आवशयकता पड़ेगी जो निमंलिखित है:-
- आधार कार्ड
- आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर
- बैंक अकाउंट डिटेल या पासबुक फोटोकॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ई-श्रम कार्ड बनबाने के लिए श्रमिक की नियुन्तम उम्र 16 बर्ष तथा अधिकतम उम्र 59 बर्ष होनी चाहिये |
श्रमिक कार्ड का उद्देश्य
दोस्तों इस श्रमिक कार्ड के मुख्य उद्देश्य यह है कि जो भी नागरिक निर्माण कार्यों में कार्य करती है या फिर स्ट्रीट बेंडर है या फिर किसी भी तरीके के मजदूर हैं आदि ऐसे नागरिक जो असंगठित क्षेत्रों में कार्य करते हैं, उन सभी नागरिकों की जानकारी एकत्रित करें और उनका केंद्रीकृत डेटाबेस तैयार करके उन्हें श्रमिक कार्ड का लाभ प्रदान करना है।
दोस्तों इस कार्ड के माध्यम से नागरिकों को आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकेगी। जिन नागरिकों को भी अपना श्रम कार्ड बनवाना है वह सभी नागरिक श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और Shramik Card Apply कर सकता है। श्रम कार्ड के माध्यम से नागरिकों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। रोजगार नागरिकों की क्वालिफिकेशन और दक्षता के आधार पर प्रदान किया जाएगा।
श्रमिक कार्ड के लिए आवश्यक पात्रता –
दोस्तों यदि आप भारतीय हैं और यदि आप एक मजदूर हैं तो आपके पास श्रमिक कार्ड होना जरूरी है। दोस्तों यदि आप अपना श्रम कार्ड बनवाने के इच्छुक हैं तो आप इसके लिए Shramik Card Online Registration Form भर सकती है। दोस्तों Shramik Card Online Registration Form भरने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित की गई पात्रता को आपको पूर्ण करना होगा। पात्रता की जानकारी कुछ इस तरह हैं :
- आपको भारतीय होना जरूरी है
- आपकी आयु सीमा 16 वर्ष से लेकर 59 वर्ष के बीच तक की होनी आवश्यक है
- आपका एक असंगठित क्षेत्र में कार्य करना अनिवार्य है।
E-Shram Card में ऐसे करें फोटो अपडेट
E-Shram Card: केंद्र सरकार द्वारा ई-श्रम पोर्टल को शुरू किया गया है। यह पोर्टल संगठित व असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए बनाया गया है। जिन श्रमिकों का ई-श्रमिक कार्ड बना होगा उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। E-Shram Card पोर्टल को आधार कार्ड से जोड़ा जायेगा। नागरिकों के पोर्टल पर पंजीकरण के समय फोटो अपडेट करते वक़्त यह खुद आधार सर्विसेज से फोटो ले लेता है। जिससे इसमें फोटो अपडेट करने का कोई प्रोविशन (प्रावधान) नहीं है।
यदि कोई भी श्रमिक नागरिक पोर्टल आने आधार कार्ड में फोटो बदलता है तो आधार ऑथेंटिकेशन (प्रमाणीकरण) के बाद बदली गयी फोटो अपने आप ई-श्रम पोर्टल पर दिखाई देने लगेगी। ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन (E-Shram Card Registration) करने के लिए नागरिकों के पास कुछ जरुरी दस्तावेज जैसे: आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट नंबर आदि होने चाहिए। पोर्टल के अंतर्गत जितने भी रजिस्टर्ड श्रमिक होंगे उन्हें पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लाभ भी दिया जायेगा, जिसमे पहले साल का बीमा क़िस्त श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा पूरा किया जायेगा।
अगर किसी भी श्रमिक नागरिक का आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर नहीं है तो वह बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से अपने आस-पास के कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर पंजीकरण करा सकते है।
ई-श्रम कार्ड (E-Shram card) कैसे बनबाये से संबंधित प्रश्न उत्तर
- क्या मोबाइल फ़ोन से e shram card के लिए apply कर सकते है ?
Ans: जी हां, आप बहुत ही आसानी से eshram.gov.in पर जाके अपने मोबाइल फ़ोन से ई श्रम कार्ड बना सकते हो। इसके लिए ब्राउज़र को डेस्कटॉप मोड में ओपन करे।
- e shramik card kya hai ?
Ans: यह e shramik card असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों का एक ID कार्ड है। जिसके अंदर एक वर्कर की व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ उसकी शिक्षा, कौशल और व्यवसाय के बारे में सभी जानकारी (Information) इस e shram card के अंदर दर्ज होगी। जिससे सरकार इस डेटा (data) की मदद से मजदूरों के लिए सही योजनाए और रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध करा पायेगी।
Conclusion
आज हमने अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको Shramik Card Registration 2022 की पूरी जानकारी प्रदान की है। दोस्तों आप बहुत ही आसान तरीके से और हमारे द्वारा बताए गए समस्त चरणों के माध्यम से अपना श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं और उसके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।